लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया ड्रग्स एडिक्ट, कहा- तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़े हैं बस इसलिए क्योंकि...

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 16:50 IST

 रिया की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही उनके वकील ने फिर उनका बचाव किया। वकील ने कहा कि उनकी गलती सिर्फ सुशांत से प्यार करना था।

Open in App
ठळक मुद्देरिया की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने रिया के बचाव में अपनी बात रखी है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार के बाद अब मेडिकल जांच के लिए एनसीबी के दफ्तर से निकली हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत मौत के बाद से ही रिया लगातार सवालों के घेरे में थे। एक्टर की मौत के 87 दिन बाद रिया की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। रिया की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने रिया के बचाव में अपनी बात रखी है। 

रिया चक्रवर्ती के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एक्ट्रेस का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो एक ड्रग्स एडिक्ट लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने कहा कि तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़े हैं बस इसलिए क्योंकि वह महिला एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी सुशांत मानसिक स्थिति की वजह से खुदकुशी की। सतीश मानेशिंदे पहले सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन ही बताते रहे हैं। 

मेडिकल जांच के लिए निकलीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार के बाद अब मेडिकल जांच के लिए एनसीबी के दफ्तर से निकली हैं। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी NCB के दफ्तर से मेडिकल जांच के लिए उनके साथ गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया शुरुआत से आरोपी रही हैं। रिया पर यह कार्रवाई एनसीबी के पूछताछ के तीसरे दिन हुई है। इस मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती एवं सुशांत सिंह के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। 

ड्रग्स लेने समेत कई गंभीर आरोप

रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। रिया सहयोग करने के लिए तैयार है, इसलिए उन्हें रिमांड में नहीं रखा जाएगा। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच