लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई, तब तक जेल में ही होगा रहना

By भाषा | Updated: September 9, 2020 17:10 IST

यह याचिका रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे द्वारा दायर की गयी है और इसमें 28 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वयं के "निर्दोष" होने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में कहा गया है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और मामले में उन्हें फंसाया गया है। अदालत उनकी जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी।गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ संबंधी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रिया ने जमानत के लिए दूसरी बार प्रयास किया है।

यह याचिका उनके वकील सतीश मानेशिंदे द्वारा दायर की गयी है और इसमें 28 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वयं के "निर्दोष" होने का दावा किया है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और मामले में उन्हें फंसाया गया है। अदालत उनकी जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी। एनसीबी ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया था। 

गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिया को बुधवार को एनसीबी के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय से भायकुला जेल ले जाया गया। इस बीच, विशेष लोक अभियोजक अतुल सर्पंडे ने बताया कि एनसीबी द्वारा गिरफ्तार अन्य आरोपियों को सत्र अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इनमें अभिनेत्री के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, उनके निजी कर्मचारी दीपेश सावंत और मादक पदार्थों के संदिग्ध कारोबारी जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शौविक और और सावंत ने जमानत के लिए आवेदन किया है और उनकी याचिकाओं पर भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच