लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवती से NCB की पूछताछ जारी, अब तक 14 घंटे तक चला सवाल-जवाब का सिलसिला

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 14:11 IST

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद आज लगातार तीसरे दिन फिर रिया चक्रवर्ती एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं। अब तक दो दिनों में रिया से एनसीबी की टीम ने 14 घंटे तक की पूछताछ कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे रिया करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं।एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में ‘रिया का सहयोग’ मिल रहा है।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल के मामले में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। रिया करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान मुंबई पुलिस का वाहन उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रहा था। 

उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले एजेंसी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में ‘रिया का सहयोग’ मिल रहा है। बता दें कि 14 जून को 34 वर्षीय राजपूत मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। रिया से सोमवार को पूछताछ करने के बाद एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने पत्रकारों से कहा था कि एजेंसी ‘पेशेवर और व्यवस्थागत तरीके से अपना काम कर रही है’ और इस मामले में सामने आए तथ्यों की विस्तृत जानकारी अदालत को देगी। 

ड्रग्स मामले में रिया की भूमिका की पता लगाने की कोशिश

एजेंसी ने कहा कि वह 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करने के साथ उसके भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के घर के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा (33), घर में काम करने वाले दीपक सांवत से सामना कराकर मादक पादर्थ गिरोह में उसकी भूमिका का पता लगाना चाहती है। एनसीबी ने बताया कि उसने मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्राप्त किए हैं जिससे संकेत मिलता है कि इन लोगों ने कथित तौर पर कुछ प्रतिबंधित औषधि की खरीद की। 

पिछले हफ्ते हुए थे तीन लोग गिरफ्तार

एनसीबी ने इस मामले में पिछले हफ्ते तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी रिया से पूछताछ की थी जो राजपूत मौत मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। (भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच