लाइव न्यूज़ :

बेटी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती के पिता ने मांगी भारतीय सैनिकों से मदद, कहा- 'आज मैं एक मजबूर पिता हूं...'

By अमित कुमार | Updated: September 9, 2020 14:21 IST

रिया की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने कहा कि बगैर किसी सबूत के पूरा देश रिया को फांसी पर लटकाने को तुला है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी होने के नाते उन्होंने अपनी बेटी के लिए भारतीय सेना से मदद की अपील की है।रिया के घरवाले इस घटना से बेहद दुखी दिखाई पड़ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। रिया की गिरफ्तारी की पहले से ही उम्मीद की जा रही थी। रिया से करीब तीन दिन तक एनसीबी की टीम ने पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस को करीब 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। 

कोर्ट ने रिया को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने NCB के दलील को जायज ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। वहीं अब रिया के वकील जमानत अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। रिया के जेल जाने से जहां एक ओर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और परिवार वाले खुश हैं। वहीं रिया के घरवाले इस घटना से बेहद दुखी दिखाई पड़ रहे हैं। 

भारतीय सेना से रिया के पिता मांग रहे मदद

रिया की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी होने के नाते उन्होंने अपनी बेटी के लिए भारतीय सेना से मदद की अपील की है। इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने सेना के दोस्तों को मदद मांगते हुए ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्यारे सेना के दोस्तों, मैंने आपसे कभी मदद की गुहार नहीं लगाई, लेकिन आज मैं एक मजबूर पिता हूं। मैं आज आप लोगों के समर्थन की मांग कर रहा हूं।'

रिया चक्रवर्ती के वकील ने रखा अपना पक्ष

रिया चक्रवर्ती के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एक्ट्रेस का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो एक ड्रग्स एडिक्ट लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने कहा कि तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़े हैं बस इसलिए क्योंकि वह महिला एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी सुशांत मानसिक स्थिति की वजह से खुदकुशी की। सतीश मानेशिंदे पहले सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन ही बताते रहे हैं। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच