लाइव न्यूज़ :

भाई शौविक चक्रवर्ती को सामने देखकर रोने लगीं रिया चक्रवर्ती, पूछताछ के लिए NCB अधिकारियों को करना पड़ा इंतजार

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 15:20 IST

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा और ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में एक्ट्रेस की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया से लगातार मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं रिया भाई शौविक को देखकर रोने लगीं। शौविक चक्रवर्ती के साथ-साथ सुशांत के मैनजर सैमुअल मिरांडा भी 9 दिनों के लिए रिमांड पर है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की टीम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले ड्रग्स की वजह से रिया के भाई शौविक को टीम ने अरेस्ट किया था। शौविक चक्रवर्ती के साथ-साथ सुशांत के मैनजर सैमुअल मिरांडा भी 9 दिनों के लिए रिमांड पर है। वहीं रिया से लगातार मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं रिया भाई शौविक को देखकर रोने लगीं। ड्रग्स सप्लाई मामले में नार्कोटिक्स की टीम ने शौविक को गिरफ्तार कर लिया था। भाई को इस हाल में देख रिया चक्रवर्ती रोने लगीं थीं और शौविक भी उनको देखकर रोने लगे थे। यह दोनों एक-दूसरे के सामने काफी समय तक रोते रहे।  जिस कारण अधिकारियों को पूछताछ करने के लिए भी थोड़ी देर हो गई थी।

रिया से दूसरे दिन हुई करीब आठ घंटे तक पूछताछ 

रिया चक्रवर्ती से लगातार एनसीबी ने दूसरे दिन करीब आठ घंटे तक पूछताछ की और कहा कि उन्हें रिया का ''सहयोग'' मिल रहा है। रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंची थीं और शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं। रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। 

अब तक नौ लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

कैजान इब्राहिम को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने रविवार को केशवानी के ठिकानों पर छापेमारी कर कथित तौर पर हशीश, एलएसडी, मारिजुआना और कुछ नकद भी बरामद किया था। एनसीबी ने अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच