लाइव न्यूज़ :

NCB के सामने रिया चक्रवर्ती ने खोले कई और राज, कहा- सुशांत सिंह राजपूत ने फार्महाउस पर रखी थीं ड्रग्स पार्टीज

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 10:54 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने रिया चक्रवर्ती लगातार ड्रग्स को लेकर कई खुलासे कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो रिया ने एनसीबी को बताया कि केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही साल 2016 से ही सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक करीब 25 लोग ड्रग्स की लेनदेन में शामिल हैं।टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स के नाम लिए हैं।इन सभी के खिलाफ समन जारी कर एनसीबी जल्द पूछताछ करेगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ड्रग्स की लेनदेन के कारण जेल में बंद है। इस दौरान एनसीबी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान रिया ने बॉलीवुड के कई बड़े नामी हस्तियों का जिक्र भी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 25 लोग ड्रग्स की लेनदेन में शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ समन जारी कर एनसीबी जल्द पूछताछ करेगी। 

वहीं रिया ने एक डायरेक्टर पर बड़ा आरोप लगाया है। हालांकि, अभी इस डायरेक्टर का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन रिया ने एनसीबी को बताया कि कैसे उस डायरेक्ट की वजह से सुशांत को ड्रग्स की लत लगी थी। रिया का कहना है कि सुशांत को ड्रग्स से एक टॉप फिल्ममेकर ने रू-ब-रू कराया था। वह फिल्ममेकर सुशांत को कई ड्रग्स पार्टीज में लेकर गया जहां उसे कोकेन, मारूआना और एलएसडी से रू-ब-रू कराया। 

पूछताछ में सामने आया बॉलीवुड के कई सितारों का नाम

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स के नाम लिए हैं। यह जानकारी रिया ने एनसीबी को दी है। लेकिन अभी तक साफ नहीं हो सका है कि रिया ने इन नामों को क्यों लिया है। रिया के मुताबिक सुशांत ने अपने को-स्टार्स के साथ ड्रग्स लेने शुरू किए थे। सुशांत व्हॉट्सऐप पर मैसेज टाइप करने के लिए बोलते थे जो कि ड्रग्स से जुड़े होते थे। सुशांत यह निश्चित करते थे कि ड्रग्स की डिलिवरी उनके स्टाफ का कोई सदस्य करे। 

ड्रग्स में बहुत ज्यादा इंवॉल्व हो चुके थे सुशांत

रिया के मुताबिक कोई नहीं जानता था कि सुशांत ड्रग्स में इतना ज्यादा इंवॉल्व हो चुके हैं। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच