लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: भाई के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार? शौविक और सैमुअल को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 09:01 IST

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पहली गिरफ्तारी कर ली गई है। केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को पूछताछ के लिए बुलाया था। शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तार के बाद अब रिया चक्रवर्ती भी मुश्किलों में फंस सकती हैं। इस केस में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी काफी अहम साबित हो सकती है

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में दो बड़ी गिरफ्तारी की। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को NDPS के सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। इन दोनों को ही एनसीबी की टीम आज कोर्ट में पेश करने वाली है। इस घटना के बाद अब रिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। 

शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तार के बाद अब रिया चक्रवर्ती भी मुश्किलों में फंस सकती हैं। रिया के लिंक सैमुअल मिरांडा से लेकर गौरव आर्या तक से है। इन सभी बातों की जानकारी उनके व्हाटसप चैट से सामने आ चुकी है। ऐसे में रिया पर मुश्किलों का पहाड़ टूट सकता है। इतना ही नहीं रिया की अपने भाई से भी अक्सर ड्रग्स को लेकर बातें होती रहती थी। 

शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया पर NCB की नजरें

बता दें कि शुक्रवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को पूछताछ के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब रिया से भी एक बार फिर ड्रग्स को लेकर पूछताछ हो सकती है। इस पूछताछ के दौरान कई और बातें सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

शौविक चक्रवर्ती ने खोले खई राज

इस केस में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी काफी अहम साबित हो सकती है। पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती ने कहा कि वह रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदते थे। शौविक ने एनसीबी के सामने कबूल किया था कि वह अपनी बहन रिया के लिए ड्रग्स खरीदते थे। वहीं, सैमुअल मिरांडा ने स्वीकार किया था कि वह सुशांत के घर के लिए ड्रग्स खरीदते थे। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच