रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, क्या था सुशांत सिंह राजपूत का उनको किया गया आखिरी मैसेज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2020 13:13 IST2020-08-28T13:13:36+5:302020-08-28T13:13:36+5:30
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आखिरी मैसेज (Last Message) के साथ-साथ इस बात का भी खुलासा किया

रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, क्या था सुशांत सिंह राजपूत का उनको किया गया आखिरी मैसेज
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का बयान सामने आया है। रिया से सीबीआई शुक्रवार को पूछताछ कर रही है। लेकिन इससे पहले रिया ने मीडिया को अपना इंटरव्यू दिया है और इसमें कई तरह के खुलासे किए हैं।
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे।सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू दिया और इसमें कहा कि सुशांत की बहनें उनसे प्यार नहीं करती थी। इसके अलावा रिया ने बताया है कि सुशांत के घर से जाने के बार सुशांत ने उनको कौन सा आखिरी मैसेज किया था।
रिया ने हाल ही में सुशांत के साथ अपने रिश्ते पर कहा है कि सुशांत और मैं जब मिले थे, तभी सुशांत अपना दिल खो चुके थे। लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं इतनी जल्दी नहीं कह सकती क्योंकि आई लव यू बड़ा शब्द होता है, मैंने ये करने के लिए उनसे 1-2 महीने का समय मांगा था। लेकिन आज जो मेरे साथ हो रहा है, मैं कह सकती हूं कि लव यू कहने की मुझे और मेरे परिवार को इतनी बड़ी सजा मिल रही है।
