लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती पहुंचीं ईडी दफ्तर, एजेंसी ने ठुकरा दी मोहलत की अपील

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 12:24 IST

रिया चक्रवर्ती ने आज ईडी के सामने पेश नहीं होने की बात कही थी। लेकिन ईडी ने उनकी गुजारिश को नकार दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे रिया ने ईडी से अनुरोध किया था कि उनके बयान की रिकॉर्डिंग को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाए। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है।

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है। जिसे लेकर ईडी रिया से कुछ सवालात करेगी। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि रिया ने ईडी से कुछ और समय की मोहलत मांगी है। 

 रिया ने ईडी से अनुरोध किया था कि उनके बयान की रिकॉर्डिंग को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाए। रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की थी और कहा था कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिया को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था, एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया था। हालांकि, रिया के इस रिक्वेस्ट को ईडी ने नहीं माना और उन्हें अपने दफ्तर बुला लिया। 

रिया को सता रहा गिरफ्तारी का डर

रिया चक्रवर्ती को लेकर रोजाना कई तरह के नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि, रिया चक्रवर्ती को पकड़े जाने और गिरफ्तार होने का डर है, इसीलिए वो ईडी के सामने नहीं आएगीं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का मानना है कि रिया ने बिहार पुलिस की अब तक कोई मदद नहीं की। वह शुरुआत से ही पुलिस से भाग रही हैं, ये दर्शाता है कि वह कितनी डरी हुई हैं। हालांकि, रिया अब ईडी दफ्तर पहुंचत गई हैं।

रिया चक्रवर्ती से अब तक पूछताछ नहीं कर पाई है बिहार पुलिस 

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि बिहार पुलिस उनसे अभी तक कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। रिया और उनका परिवार 10 दिनों से अपने मुंबई स्थित घर से गायब थे। पुलिस जब भी उनके घर उनका बयान लेने गई वह खाली हाथ ही लौटी है। इसके साथ ही  डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि बिहार के पदाधिकारी सड़कों पर पैदल और ऑटो में घूम रहे हैं। उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा। 

 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच