गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड के ये 5 गाने आप में जगा देंगे देशभक्ति का जोश

By मेघना वर्मा | Published: January 25, 2019 08:08 AM2019-01-25T08:08:32+5:302019-01-25T09:05:25+5:30

भगत सिंह फिल्म का ये गाना आज भी देशभक्ति के रंग में डूबो जाता है। गाने को सुनकर देश के लिए प्राण देने वाले क्रांतिकारियों के लिए गर्व की भावना पैदा हो जाती है। 

Republic Day 2019: Bollywood 5 patriotic songs | गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड के ये 5 गाने आप में जगा देंगे देशभक्ति का जोश

गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड के ये 5 गाने आप में जगा देंगे देशभक्ति का जोश

देश के इतिहास में 26 जनवरी 1950 का दिन बेहद खास माना जाता है। यही वो दिन था जब आजाद देश में गणतंत्र की स्थापना हुई थी। देशभक्ति की याद दिलाने के लिए बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो देश के प्रति भक्ति को जगाते हैं। रिपब्लिक डे के मौके पर आप भी देखिए बॉलीवुड फिल्मों के वो गाने जिसमें दिखते हैं देश प्रेम की भावना। 

1. हम लाये हैं तूफान से कश्ती निकाल के

1954 की फिल्म जागृति का ये गाना आज भी देशभक्ति को दिखाता है। मोहम्मद रफी की आवाज में इस गाने को आज भी स्कूलों में बजाया जाता है। 


2. ताकत वतन की हमसे है

मन्ना डे और मोहम्मद रफी की आवाज का ये गाना आज भी बजे तो देश के अंदर वतन के प्रति समर्पण की भावना जाग जाती है। प्रेम पूजारी फिल्म का ये गाना इंडियन आर्मी के ऊपर पिक्चराइज किया गया है। 

3. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

आजाद भारत के समय हमारे क्रांतिकारियों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा वो इस गाने में पता चलता है। इस गाने को अजय देवगन की फिल्म भगत सिंह में भी फिल्माया गया है। 

4. ये देश है वीर जवानों का 

मोहम्मद रफी का ये गाना आज भी आपको बारातों में सुनने को मिल जाएगा। देश की तारीफ के साथ भारतीय संस्कृति को दिखाने वाले इस गाने में ओपी नय्यैर ने संगीत दिया है। 

5. मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे

भगत सिंह फिल्म का ये गाना आज भी देशभक्ति के रंग में डूबो जाता है। गाने को सुनकर देश के लिए प्राण देने वाले क्रांतिकारियों के लिए गर्व की भावना पैदा हो जाती है। 

English summary :
All Time hits Republic Day Special Patriotic Songs Name: In the history of the indian country, January 26, 1950 is considered to be very special. People celebrate that day as Republic day. On the occasion of republic day of india we share sharting All Time hits Republic Day Special Patriotic Songs list.


Web Title: Republic Day 2019: Bollywood 5 patriotic songs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे