लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कर सलमान खान बन सकते हैं सुपरहीरो, जानिए इस क्या है ये खास प्रोजेक्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2019 06:09 IST

एक रिपोर्ट में मार्वल के प्रेसीडेंट केविन फैजी के हवाले से कहा गया है कि 'मार्वल कॉमिक्स' के किरदार कमाला खान को बड़े पर्दे पर लाने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है.

Open in App

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह 'कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर' और 'एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर' समेत कई सुपरहीरो वाली फिल्में बना चुके मार्वल स्टूडियोज की अगली फिल्म में किसी सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकती हैं.

इस खबर से देसी गर्ल के फैंस बड़े खुश हो गए थे, लेकिन अब ताजा खबरें ये आ रही हैं कि मार्वल स्टूडियो की दिलचस्पी प्रियंका में कम और दबंग सलमान खान में ज्यादा है. इसकी वजह प्रियंका की भारत में लगातार गिरती लोकप्रियता मानी जा रही है. गौरतलब है कि 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्म के निर्देशक जो रूसो हाल ही में जब भारत आए थे तब एक खबर बहुत तेजी से उड़ी थी कि मार्वल स्टूडियोज ने अपनी अगली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को लेने का फैसला किया है.

लेकिन एक रिपोर्ट में मार्वल के प्रेसीडेंट केविन फैजी के हवाले से कहा गया है कि 'मार्वल कॉमिक्स' के किरदार कमाला खान को बड़े पर्दे पर लाने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है. इस बारे में बातें जरूर चल रही हैं, लेकिन एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' की रिलीज के बाद ही इस पर कोई फैसला किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक यह भी पता चला है कि प्रियंका की मार्केटिंग टीम ने इस बारे में खुद मार्वल स्टूडियोज से संपर्क किया था. उनके लास एंजिल्स स्थित एजेंट ने स्टूडियोज के अधिकारियों से मुलाकात भी की. लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. सलमान में दिलचस्पी की वजह मार्वल स्टूडियोज प्रियंका से ज्यादा सलमान खान में दिलचस्पी दिखा रहा है.

इसकी वजह ये है कि स्टूडियोज की रिसर्च टीम ने जो आंकड़े जुटाए हैं, उनके मुताबिक भारत में प्रियंका से ज्यादा सलमान की लोकप्रियता का अधिक लाभ मार्वल को मिल सकता है. 'एवेंजर्स : एंडगेम' के डायरेक्टर सलमान की फिल्म 'दबंग' देख चुके हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं. मार्वल स्टूडियोज चाहता है कि वह अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स में सलमान जैसे सुपरस्टार को अपने सुपरहीरो में शामिल करे. यही नहीं, पहले किसी वेब सीरीज के जरिए भारतीय सुपरहीरो को उतारने की उनकी योजना है. यदि दर्शक इसे पसंद करते है तो उसे बड़े पर्दे पर उतारा जा सकता है.

टॅग्स :सलमान खानप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?