VIDEO: लाइव इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा के लिए आरजे मलिष्का ने किया डांस, मांगी झप्पी; गोल्डमेडलिस्ट ने कहा- दूर से ही नमस्कार

By अनिल शर्मा | Published: August 20, 2021 12:11 PM2021-08-20T12:11:57+5:302021-08-20T14:02:24+5:30

23 वर्षीय नीरज चोपड़ा के सामने डांस करने के बाद इंटरव्यू के आखिर में आरजे मलिष्का ने पूरे देश की ओर से नीरज चोपड़ा को  गले लगाने की कोशिश की।

Red FM RJ Malishka Mendonsa dances for Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra asks him for jhappi | VIDEO: लाइव इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा के लिए आरजे मलिष्का ने किया डांस, मांगी झप्पी; गोल्डमेडलिस्ट ने कहा- दूर से ही नमस्कार

VIDEO: लाइव इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा के लिए आरजे मलिष्का ने किया डांस, मांगी झप्पी; गोल्डमेडलिस्ट ने कहा- दूर से ही नमस्कार

Highlightsआरजे मलिष्का ने नीरज चोपड़ा के लिए किया डांसलाइव इंटरव्यू के दौरान मलिष्का ने अपने सहयोगियों के साथ ग्रुप डांस कियाइंटरव्यू के आखिर में मलिष्का ने नीरज चोपड़ा से झप्पी भी मांगी

मुंबई की मशहूर रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोंसा जब गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा से जूम पर रूबरू हुईं तो अपनी खुशी का इजहार डांस करके किया। ना सिर्फ मलिष्का बल्कि रेड एफएम टीम की पूरी गर्लगैंग भी नीरज चोपड़ा के सामने खुद को डांस करने से रोक नहीं पाईं। मलिष्का ने इसका वीडियो अपने ट्विटर पर साझा की है जो काफी वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजंस भी इसका खूब लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स ने इसकी आलोचना भी की है।

मलिष्का गुरुवार को जूम पर नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू ले रही थीं। बातचीत शुरू करने से पहले मलिष्का एंड गर्लगैंग ने नीरज चोपड़ा के लिए डांस किया। वीडियो पहले लड़कियों के डांस से शुरू होता है और इसके 4 सेकेंड बाद कैमरा नीरज चोपड़ा पर फोकस होता है जो जूम के माध्यम से लाइव होते हैं।

इस दौरान मलिष्का को अन्य स्टाफ सदस्यों (लड़कियों) के साथ उनके लिए 'डांस शो' करते देखा गया। चोपड़ा असहज दिखने के बावजूद, रेडियो जॉकी और उनकी टीम को 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' की धुन पर नाचते देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। 

23 वर्षीय नीरज चोपड़ा के सामने डांस करने के बाद इंटरव्यू के आखिर में आरजे मलिष्का ने पूरे देश की ओर से नीरज चोपड़ा को  गले लगाने की कोशिश की। इस दौरान मलिष्का ने अपना गला कैमरे की तरफ बढ़ाया जिसके बाद नीरज चोपड़ा थोड़े असहज दिखे। नीरज चोपड़ा ने हाथ जोड़ते हुए कहा- आरे नहीं नमस्ते ऐसे दूर से ही।

Web Title: Red FM RJ Malishka Mendonsa dances for Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra asks him for jhappi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे