रवि किशन की मां को हुआ कैंसर, टूटे अभिनेता, कुछ दिन पहले भाई के निधन से शोक में डूबा था परिवार अब...

By अनिल शर्मा | Published: April 26, 2022 08:43 AM2022-04-26T08:43:55+5:302022-04-26T09:12:19+5:30

रवि किशन ने बताया कि उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है। भोजपुरी अभिनेता ने ट्वीट में लिखा-  "पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनो का स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा है।

Ravi Kishan mother was diagnosed with cancer broken actor express his grief on twitter | रवि किशन की मां को हुआ कैंसर, टूटे अभिनेता, कुछ दिन पहले भाई के निधन से शोक में डूबा था परिवार अब...

रवि किशन की मां को हुआ कैंसर, टूटे अभिनेता, कुछ दिन पहले भाई के निधन से शोक में डूबा था परिवार अब...

Highlightsरवि किशन ने बताया कि उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा हैहाल ही में रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला का भी बीमारी के चलते निधन हो गया

मुंबईः अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन का परिवार में इन दिनों बेहद कठिन समय का सामना कर रहा है। रवि किशन ने बताया है कि उनकी मां को कैंसर हो गया है। अभिनेता ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में उनके बड़े भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

रवि किशन ने बताया कि उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है। भोजपुरी अभिनेता ने ट्वीट में लिखा-  "पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनो का स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा है। वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है, जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है।  महादेव कृपा करें,  माता जी जल्द स्वस्थ हो...।

रवि किशन ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला की बीमारी के चलते निधन हो गया है। रवि के भाई ने 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। इस पीड़ा से रवि किशन उबर ही रहे थे कि उनकी मां की इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चला है। अभिनेता के प्रशंसक उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

Web Title: Ravi Kishan mother was diagnosed with cancer broken actor express his grief on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे