लाइव न्यूज़ :

'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के रीक्रिएशन पर आया रवीना टंडन का रिएक्शन, कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: June 24, 2019 17:56 IST

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में एक्टर कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म मोहरा के गाने टिप टिप बरसा पानी पर रोमांस करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Open in App

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में जल्द ही उनके पुराने सुपर हिट गाने टिप-टिप बरसा पानी को रिक्रिएट किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। मोहरा फिल्म के इस गाने को उस समय का सबसे बोल्ड गाना भी कहा जा सकता है। वहीं अब इसपर रवीना टंडन का रिएक्शन भी आ गया है।

स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान रवीना टंडन से जब अक्षय कुमार और उनके गाने के रीक्रिएशन के बारे में बताया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि ये सुनने में काफी अच्छा है। रवीना टंडन ने कहा कि उन्हें रीमिक्स गाना सुनना काफी पंसद है। रवीना टंडन इस गाने में पीली रंग की साड़ी पहना था। जिसे आइकॉनिक माना जाने लगा। 

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में एक्टर कैटरीना कैफ के साथ इस गाने पर रोमांस करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि डायरेक्टर ने फिल्म गाने के लिए इसके राइट्स भी खरीद लिए हैं। इस बात पर अक्षय कुमार ने भी अब मुहर लगा दी है।

शेयर की फोटो

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रतन जैन के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ अक्षय ने लिखा, 'अगर कोई और अभिनेता टिप टिप बरसा गाने को रीक्रिएट करता तो मुझे निराशा होती, यह गाना मेरे करियर की पहचान है और मैं रतन जैन को इसके लिए जितना शुक्रिया कहूं कम है। इस समय की तरह कभी कभी आपको लगता है कि हम बहुत आगे आ गए हों लेकिन हम वापस उतना ही पीछे भी जा सकते हैं।'

बता दें अक्षय कुमार कैटरीना कैफ के साथ सालों बाद स्क्रीन शेयर करेंगे। सूर्यवंशी फिल्म पहले 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसी जगह अब अगले साल ईद पर सलमान खान की फिल्म इंशाअल्लाह रिलीज होगी।   

टॅग्स :रवीना टंडनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस