सोशल मीडिया पर वायरल रश्मि देसाई का धमाकेदार डांस, बोले फैंस- आप तो डांसिंग क्वीन निकलीं
By अमित कुमार | Published: June 12, 2020 03:58 PM2020-06-12T15:58:44+5:302020-06-12T16:10:19+5:30
कुछ दिनों पहले रश्मि देसाई ने 'लेजा लेजा रे' गाने पर कमाल का डांस किया था। रश्मि देसाई सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। एक फोटो में रश्मि देसाई ओपन शर्ट में पोज देती नजर आ रही हैं। हाल ही में रश्मि देसाई ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में रश्मि देसाई नोरा फतेही के गाने ‘कमरिया’ पर जमकर थिरकतीं नजर आ रही हैं। रश्मि देसाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रश्मि ने वीडियो के साथ लिखा कि डांस ही एक ऐसी चीज है जो आपके मूड को अच्छा कर सकती है। रश्मि व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप में अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं।
रश्मि के इस डांस की तारीफ सेलेब्स से लेकर फैंस तक कर रहे हैं। फैंस लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आपको फिल्मों में आइटम सॉन्ग करना चाहिए।' वहीं एक फैन ने रश्मि को डांसिंग क्वीन बता दिया। जबकि एक ने लिखा, 'क्या जबरदस्त नाची हो'। फैंस लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से ही रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट का इंतजार बेसब्री के साथ करते रहते हैं। बिग बॉस 13 के बाद से रश्मि देसाई की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। लोग उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं।