83 Box Office Collection: फिल्म '83' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, मिल रही है इस फिल्म से कड़ी टक्कर

By रुस्तम राणा | Published: December 25, 2021 02:20 PM2021-12-25T14:20:39+5:302021-12-25T14:23:18+5:30

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83 ने पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है, जो पोस्ट लॉक डाउन  सूर्यवंशी के बाद दूसरी हिन्दी फिल्म है जिसने फर्स्ट डे बढ़िया कलेक्शन किया है।

Ranveer singh's Film 83 first Day Box Office Collection | 83 Box Office Collection: फिल्म '83' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, मिल रही है इस फिल्म से कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83 ने पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है।

Highlightsबॉक्स ऑफिस पर मिला अच्छा रेस्पांस, पहले दिन कमाए 15 करोड़बॉक्स ऑफिस पर 26.11 करोड़ रहा था सूर्यवंशी का फर्स्ट डे कलेक्शन

मुंबई: बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म '83' ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर दर्शकों के द्वारा इसे बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिला है। लॉक डाउन के बाद खुले सिनेमाघरों में यह फिल्म अपने पहले दिन दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। हालांकि साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा' से फिल्म को टक्कर मिल रही है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83 ने पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है, जो पोस्ट लॉक डाउन  सूर्यवंशी के बाद दूसरी हिन्दी फिल्म है जिसने फर्स्ट डे बढ़िया कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

फिल्म में रणवीर सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में है। फिल्म में रणवीर के काम को देखकर कई सेलेब्स ने कपिल देव का किरदार बखूबी निभाने के लिए उनकी तारीफ की है। सभी का कहना है कि रणवीर का ये अपने करियर का अब तक का बेस्ट काम और एक्टिंग है।

इस फिल्म को देश के हजारों सिनेमाघरों में पाँच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। हिन्दी भाषा में फिल्म को 1727 सिनेमाघरों के 3374 स्क्रीन में रिलीज किया गया है। इन सिनेमाघरों में प्रतिदिन फिल्म के 11011 शो चलेंगे। इसी प्रकार तेलगु 137, तमिल में 184, मलयालम 13. और कन्नड़ 33 स्क्रीन्स में रिलीज किया है। 

बता दें कि फिल्म ‘83’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर दीपिका पादुकोण के प्रोडक्शन हाउस केए प्रोडक्शन्स और विष्णु इंदुरी की कंपनी विब्री फिल्म्स ने बनाया है। इस फिल्म को डायरेक्शन मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान ने किया है। 

Web Title: Ranveer singh's Film 83 first Day Box Office Collection

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे