Video: ये हैं रणवीर सिंह के अनमोल रत्न, जानिए कौन हैं ये दो खास शख्स
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2019 01:00 PM2019-01-18T13:00:14+5:302019-01-18T13:00:14+5:30
सिंबा फिल्म की अपार सफलता के बाद अब रणबीर सिंह एक बार फिर से पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। वह फिल्म गली बॉय के जरिए के रैपर की भूमिका में फैंस से रुबरु होने के तैयार हैं।
सिंबा फिल्म की अपार सफलता के बाद अब रणबीर सिंह एक बार फिर से पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। वह फिल्म गली बॉय के जरिए के रैपर की भूमिका में फैंस से रुबरु होने के तैयार हैं। इस फिल्म में पहली बार वह गाना गाते हुए भी नजर आने वाले हैं।
उनकी आवाज का अपना नंबर आएगा सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको खुद अभिनेता ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनके दो अनमोल रतन कौन हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में रणवीर बता रहे हैं कि उनके दो ही अनमोल रतन हैं, रैपर डिवाइन और नेजी। एक्टरर दोनों रैपर्स के साथ रिकॉर्डिंग के दौरान मस्ती करते हुए हिट नंबर राम-लखन गाते नजर आ रहे हैं। इन तीनों का ये अंदाज फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसा है ट्रेलर
2.41 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत ही बेहद शानदार तरीके से होती है। ट्रेलर की शुरुआत होती है रैपर लड़कों के ग्रुप से जो रणवीर सिंह की हूडिंग करते नजर आते हैं। इसके बाद वह बताते नजर आते हैं कि रैपिंग किसको कहते हैं। फिर ट्रेलर में एंट्री होती है फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट की जो मुस्लिम के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहले ही सीन में आलिया को लड़के वाले देखने नजर आते हैं, जिससे साफ होता है कि वह लड़ने वाले जबरदस्त रोल में नजर आने वाली हैं।
इसके बाद फिर फैंस को रैपर बनें रणवीर सिंह नजर आते हैं। जो अपने पिता से गालियां खाते नजर आते हैं। पूरा ट्रेलर आम एक लड़के के सपनों पर है। आलिया भट्ट का किरदार एक दम से साफ नहीं हो पाया है लेकिन इतना साफ हो गया है कि वह रणवीर की प्रेमिका के रोल में हैं। रणवीर बहुत ही शानदार अभिनय को एक बार फिर से फैंस के सामने पेश कर रहे हैं।ट्रेलर काफी प्रभावशाली कहा जा सकता है। फिल्म 14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होगी।