रणवीर सिंह ने अपने नाम की एक और उपधि, इस मामले में पहले भारतीय बन बनाया ये रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 16, 2020 01:03 PM2020-07-16T13:03:39+5:302020-07-16T14:05:43+5:30

Giphy पर ये मुकाम हासिल करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहले भारतीय हैं, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रणवीर के 56 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है

ranveer singh surpasses selena gomez on giphy | रणवीर सिंह ने अपने नाम की एक और उपधि, इस मामले में पहले भारतीय बन बनाया ये रिकॉर्ड

रणवीर अब विदेश में भी छाए (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणवीर फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं और ये बात हाल ही में साबित भी हो गई है

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में एक्टर ने अलग अलग तरह के रोल प्ले करके फैंस को दीवाना किया है। रणवीर फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं और ये बात हाल ही में साबित भी हो गई है।  सोशल मीडिया पर देश ही विदेशों के लोग भी उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अमेरिका के जाने-माने ऑनलाइन डेटाबेस एवं सर्च इंजन Giphy पर भी हैं।

रणवीर सिंह ने Gipjy पर बनाया है रिकॉर्ड

Giphy को एनिमेटेड इमेज, या GIFs बनाने और शेयर करने के लिए जाना जाता है, और रणवीर ने बाजी मारी है। एक्टर के  चैनल को पहले ही 1.1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ऐसा करके, रणवीर ने तो 961 मिलियन लाइक्स हासिल करने वाली सेलेना गोम्ज (Selena Gomez) को भी पीछे छोड़ दिया है। 

रणवीर का ये मुकाम खुद में ही काफी बड़ा है।Giphy पर ये मुकाम हासिल करने वाले रणवीर सिंह पहले भारतीय बन गए हैं।रणवीर अब सर पॉल मॅक्कार्टनी, मैडोना, टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे जैसे ग्लोबल पावर आइकन्स की चुनिंदा सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके प्रोफाइल व्यूअर्स की संख्या 1 बिलियन से ज्यादा है।

रणवीर सिंह (फाइल फोटो)
रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह  सिंह की फॉलोइंग में  बहुत ही जबरदस्त है। रणवीर के अंदर कहा जाता है कि आज के युवा की छवि दिखती है क्योंकि उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग स्किल्स के जरिए उनके दिलों में खास जगह बनाई है। रणवीर अपने फैंस से जुड़ने का भी कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

रणवीर अब ग्लोबल फिनॉमिना बन चुके हैं. उनके फॉलोअर्स अमेरिका, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, अफगानिस्तान, श्रीलंका, सिंगापुर, हांगकांग, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई, कनाडा और जापान जैसे देशों के साथ-साथ कुछ अफ्रीकी देशों में भी मौजूद हैं।
 

English summary :
Giphy website is known for sharing animated images, or GIFs, and Ranveer singh bollywood actor got 1.1 billion views at one gif image. By doing so, Ranveer has even surpassed Selena Gomez, having achieved 961 million likes.


Web Title: ranveer singh surpasses selena gomez on giphy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे