Simmba Trailer: एक्शन और इमोशन से भरा 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह का शानदार अंदाज फैंस को करेगा दीवाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 3, 2018 12:57 PM2018-12-03T12:57:17+5:302018-12-03T13:06:47+5:30
Simmba Movie Trailer Out: अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद पर्दे पर शानदार वापसी की है। उनकी आगामी फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद पर्दे पर शानदार वापसी की है। उनकी आगामी फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी मसालेदार है। रणवीर फिल्म में जनता की भलाई करने वाले पुलिसवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं।
कैसा है ट्रेलर
अगर ट्रेलर की बात की जाए तो ये बेहद शानदार है। इसकी शुरुआत होती है सिंघम फिल्म की कहानी से, जिसके एक बच्चे का बड़े का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। शुरुआत रणवीर सिंह के पुलिसवाले फनी किरदार से। लेकिन स्टोरी में मोड़ तब आता है, जब उनकी एक मुंहबोली बहन का रेप हो जाता है और उसके उसको इंसाफ दिलाने लिए पैसा कमाने के लिए पुलिसवाला बने रणवीर का जमीर जागता है। वहीं, ट्रेलर का लास्ट सीन फैंस को खींचेगा जिसमें अजय देगगन सिंघम वाली एंट्री में एक सीन के लिए नजर आएंगे। सारा ट्रेलर में एक दो सीन के लिए ही नजर आई हैं , जबकि बार सोनू सूद जबरदस्त निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी हैं। फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशित की है तो वहीं प्रोड्यूस करण जौहर और रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 'सिंबा' तमिल फिल्म 'टेंपर' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में रणवीर एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है।सिंबा में रणवीर सिंह, सारा अली खान के अलावा सोनू सूद भी नजर आएंगे वहीं फिल्म में अजय देवगन भी मेहमान की भूमिका में दिखाई देंगे।