रणवीर सिंह ने किया चार्ली चैपलिन को कॉपी, वीडियो किया इंस्टाग्राम पर शेयर

By भारती द्विवेदी | Published: May 2, 2018 01:21 PM2018-05-02T13:21:45+5:302018-05-02T13:21:45+5:30

रणवीर फिलहाल जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म कर स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।

Ranveer singh copies charlie chaplin and shares video on Instagram | रणवीर सिंह ने किया चार्ली चैपलिन को कॉपी, वीडियो किया इंस्टाग्राम पर शेयर

रणवीर सिंह ने किया चार्ली चैपलिन को कॉपी, वीडियो किया इंस्टाग्राम पर शेयर

नई दिल्ली, 2 मई: रणवीर सिंह, बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं। क्रिएटिविटी चाहे कपड़ों को लेकर हो या एक्टिंग को लेकर। वो हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर सिंह ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने चार्ली चैपलिन को उन्हीं के अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। रणवीर सिंह ने ट्रिब्यूट किसी फिल्म में नहीं दिया है। जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म कर वो स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान वो स्विटजरलैंड स्थित चैपलिन म्यूजिम घूमने गए थे। म्यूजिम में रणवीर ने चार्ली चैपलिन का गेटअप अपनाकर वीडियो बनाया है। 

पहले आप चार्ली चैपलिन बने रणवीर को देखिए

रणवीर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में चार्ली चैपलिन की मशहूर लाइन  'अ डे विदआउट इज लाफ्टर इज अ डे वेस्ट' को लिखते हुए इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो के अलावा रणवीर ने चार्ली चैपलिन गेटअप में एक फोटो भी शेयर की है। 

Web Title: Ranveer singh copies charlie chaplin and shares video on Instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे