Video: रणवीर सिंह की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2020 10:44 AM2020-10-16T10:44:02+5:302020-10-16T10:44:02+5:30

रणवीर सिंह की कार में एक बाइक सवार शख्स ने गुरुवार को टक्कर मार दी है। हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ranveer-singh-car-accident-with-bike-video | Video: रणवीर सिंह की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Video: रणवीर सिंह की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Highlightsबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैंरणवीर ने अपने अब तक के करियर में कई अलग अलग तरह की नायाब फिल्मों में काम किया है

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर ने अपने अब तक के करियर में कई अलग अलग तरह की नायाब फिल्मों में काम किया है। यही कारण है कि एक्टर हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  बाइक सवार शख्स ने गुरुवार को उनकी कार को टक्कर मार दी है। हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ये नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब रणवीर डबिंग करके वापस अपने घर जा रहे थे, उसी वक्त लौटते समय   पीछे से आ रहा एक बाइक सवार उनकी गाड़ी से टकरा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह गाड़ी से उतरकर डैमेज को चेक करते हैं और वापस जाकर गाड़ी में बैठ जाते हैं।


एक लंबे समय के बाद हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर कोविड-19 की रोकथाम के बारे में एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, हम सभी एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ें।

रणवीर जल्द की कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ लीड रोल में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।कोरोना के कारण से फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है, लेकिन अब जल्द ही फिल्म रिलीज होगी। इसके साथ ही खबरों की मानें तो संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म अंगूर में भी एक्टर नजर आ सकते हैं।

Web Title: ranveer-singh-car-accident-with-bike-video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे