ये क्या! रणवीर सिंह ने कपिल देव को कुछ इस खास अंदाज में किया किस, वायरल हो रही तस्वीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2021 07:27 PM2021-12-23T19:27:26+5:302021-12-23T19:31:30+5:30
फिल्म '83' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को दिखाया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 में वर्ल्ड कप जीतने की यात्रा पर बनी फिल्म ’83’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म 24 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर रणवीर सिंह और फिल्म पूरी टीम प्रोमोशन में भी जुटी है। रणवीर सिंह इस फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में प्रोमोशन के कई मौकों पर वे और वर्ल्ड कप-1983 टीम के सदस्य रहे अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।
83 को लेकर जारी इंतजार के बीच कपिल देव और रणवीर सिंह का एक-दूसरे को किस करते हुए तस्वीर सोशल मीडिय पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह सफेद कपड़ों में जबकि कपिल देव नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जिस अंदाज में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं, उसे लेकर फैंस के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।
कपिल देव और रणवीर सिंह की यह तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर योगेश शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। बताया जा रहा है कि तस्वीर सेलेब्स और मीडिया के लिए रखी गई फिल्म की स्क्रिनिंग के दौरान की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर के अलावा पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया आदि ने भी भूमिका निभायी है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म '83' में कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका निभायी है।
वहीं, पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और विश्व कप विजेता टीम के प्रबंधक पीआर मान सिंह के किरदार में हैं। बता दें कि 1983-विश्व कप में भारत ने वेस्टइंडिज को फाइनल में हराकर पहला विश्व कप जीता था।