इस डेट को होगी रणवीर-दीपिका की शादी, मुंबई में होगा रिसेप्शन!
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 21, 2018 01:48 PM2018-06-21T13:48:07+5:302018-06-21T13:48:07+5:30
रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण के पास फ़िलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफ़ान खान के इलाज के कारण आगे बढ़ा दी गयी है।
मुंबई, 21 जून: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पक्की हो चुकी है। यह कपल पिछले काफी टाइम से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में है लेकिन अब कई मीडिया रिपोर्ट्स से इसका दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी तय हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने रणवीर के फोटो पर 'mine' यानी 'मेरा' लिखकर अपने रिश्ते को पूरी तरह से दुनिया के सामने कबूल कर लिया है।
खबर यह है कि रणवीर और दीपिका की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजो से होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी।
साल के शुरुआत में खबर आयी थी कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के माता-पिता के साथ लंदन गईं जहां तीनों ने शादी की शॉपिंग साथ में की। इतना ही नहीं कुछ पहले ही दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ एक गहने की दुकान में देखी गईं थीं। फिर एक बार दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि रणवीर और दीपिका श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक़्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे।
रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण के पास फ़िलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफ़ान खान के इलाज के कारण आगे बढ़ा दी गयी है।
बता दें कि विराट अनुष्का की तरह रणवीर और दीपिका भी शादी की थीम पर एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं वैसे तो रणवीर और दीपिका दोनों ही एक्टर्स ने अपनी शादी की बात को लेकर चुप्पी साध रखी है। वे दोनों न तो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं और न ही खंडन।