रानू मंडल का एक और पुराना वीडियो हुआ वायरल, गा रहीं हैं लता मंगेशकर का ये गाना
By मेघना वर्मा | Published: September 20, 2019 12:24 PM2019-09-20T12:24:43+5:302019-09-20T12:24:43+5:30
रानू मंडल अब बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह स्टेज परफॉर्मेंस भी दे सकती हैं। हाल ही में रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने बयान दिया था।
लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा है गाकर रातों-रात स्टार बनीं रानू मंडल आज टैलेंटेड सिंगर हैं। रेलवे स्टेशन और सड़कों पर घूम-घूम कर गाती रानू मंडल ने को वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग खुद को उनकी आवाज की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। वहीं बॉलीवुड के सिंगर और म्यूजिक कम्पेजर हिमेश रेशमियां ने उन्हें फिल्मों में गाने का ऑफर दे दिया।
रानू अभी तक हिमेश के साथ मिलकर दो तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। वहीं रिसेंटली रानू मंडल का एक और गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना गाती दिख रही हैं। रानू मंडल के फैन पेज पर किए गए इस वीडियो में रानू फिल्म राम तेरी गंगा मैली का गाना...एक राधा एक मीरा गाती दिखाई दे रही हैं।
रानू ने इस वीडियो से भी लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल ये गाना तब का है जब रानू मंडल गाना गाकर भीख मांगा करती थीं। मगर इस गाने में रानू की लगन देखने लायक है। रानू मंडल के पहले वीडियो के बाद ये दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
रानू मंडल अब बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह स्टेज परफॉर्मेंस भी दे सकती हैं। हाल ही में रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने बयान दिया था। लता जी ने कहा था कि उनके गाने का इस्तेमाल करके अलग किसी को लाभ मिलता है तो इसमें कोई बुरी बात नहीं। मगर लता मंगेशकर ने रानू को अपनी आवाज की कॉपी ना करके की सलाह भी दे डाली थी।