रणबीर कपूर के डिमेंशिया वाले बयान पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उसे जो चाहे कहने का...

By अनिल शर्मा | Published: April 1, 2022 08:42 AM2022-04-01T08:42:41+5:302022-04-01T08:54:22+5:30

रणधीर ने रणबीर के बयान पर हंसते हुए कहा, 'ऐसा कुछ नहीं हुआ।बिल्कुल नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अभी कुछ समय पहले (अप्रैल 2021 में) कोविड हुआ था।'

Randhir kapoor react on Ranbir kapoor dementia remark He is entitled to say what he wants | रणबीर कपूर के डिमेंशिया वाले बयान पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उसे जो चाहे कहने का...

रणबीर कपूर के डिमेंशिया वाले बयान पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उसे जो चाहे कहने का...

Highlightsरणबीर कपूर के डिमेंशिया वाले बयान पर रणधीर कपूर ने कहा कि उसे जो चाहे कहने का हक हैरणधीर कपूर ने भतीजे के बयान को खारिज किया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं

मुंबईः दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने भतीजे अभिनेता रणबीर कपूर की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह डिमेंशिया के शुरुआती चरण में हैं। रणधीर ने रणबीर की उनके स्वास्थ्य पर टिप्पणी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह 'बिल्कुल ठीक' हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर 'जो चाहे वह कहने के हकदार हैं।'

हाल ही में, रणबीर कपूर ने रणधीर के शर्माजी नमकीन को देखने के बाद की प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी। रणबीर ने कहा था कि जब रणधीर ने फिल्म देखी तो उनका तुरंत रिएक्शन ऋषि को फोन करने का था।  रणबीर ने कहा था, "मेरे चाचा रणधीर कपूर, जो डिमेंशिया के शुरुआती दौर से गुजर रहे हैं, फिल्म के बाद मेरे पास आए और कहा कि 'पिताजी से कहो कि वह अद्भुत हैं। और वह कहां हैं, चलो उन्हें बुलाते हैं'। गौरतलब है कि ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में 67 वर्ष की आयु में अभिनेता का निधन हो गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में रणधीर ने रणबीर के बयान पर हंसते हुए कहा, "ऐसा कुछ नहीं हुआ।बिल्कुल नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अभी कुछ समय पहले (अप्रैल 2021 में) कोविड हुआ था। रणधीर ने कहा कि रणबीर की मर्जी है वह जो चाहता है उसे कहने का हक है। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं ठीक हूं। वास्तव में, मैं अभी-अभी गोवा से राहुल रवैल के साथ लौटा हूं। हम गोवा उत्सव में थे।"

शर्माजी नमकीन और ऋषि कपूर के बारे में रणधीर कपूर ने क्या कहा?

शर्माजी नमकीन में ऋषि के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए, रणधीर ने कहा, "हमेशा की तरह, वह अच्छे थे। वह बहुत अच्छे अभिनेता थे। फिल्म अच्छी थी।"

Web Title: Randhir kapoor react on Ranbir kapoor dementia remark He is entitled to say what he wants

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे