मेरे भाई की शादी है, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने साझा किया पोस्ट, नीतू कपूर ने मेहंदी से हाथ पर लिखवाया ऋषि कपूर का नाम

By अनिल शर्मा | Published: April 14, 2022 01:11 PM2022-04-14T13:11:12+5:302022-04-14T13:23:25+5:30

बारात मुंबई के चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले (दिवंगत राज कपूर की पत्नी के नाम पर) से चलकर और टोनी पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के बन रहे घर 'वास्तु' तक जाएगी ।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Updates neetu Kapoor Riddhima shared post | मेरे भाई की शादी है, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने साझा किया पोस्ट, नीतू कपूर ने मेहंदी से हाथ पर लिखवाया ऋषि कपूर का नाम

मेरे भाई की शादी है, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने साझा किया पोस्ट, नीतू कपूर ने मेहंदी से हाथ पर लिखवाया ऋषि कपूर का नाम

Highlightsरणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने मेहंदी से हाथ पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखावाया हैनीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने डांस स्क्वॉड की तस्वीर भी साझा की है

मुंबईः बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे दोपहर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में नीतू कपूर, करीना कपूर, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी और अन्य शामिल होंगे।

इस बीच नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर शादी से पहले की तस्वीरें साझा की हैं। नीतू ने जहां अपने डांस ग्रुप की फोटो साझा की वहीं रिद्धिमा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पोस्ट की है। रिद्धिमा ने पोस्ट के साथ लिखा- भाई की शादी है।वहीं नीतू कपूर मेहंदी सेरेमनी के दौरान अपने हाथ पर मेहंदी से ऋषि कपूर का नाम लिखवाया पोस्ट साझा किया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपने घर वास्तु में शादी के बंधन में बंधेंगे। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन ने शादी के लिए तैयार अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हाल ही में अभिनेता आदित्य सील से शादी की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बारात मुंबई के चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले (दिवंगत राज कपूर की पत्नी के नाम पर) से चलकर और टोनी पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के बन रहे घर 'वास्तु' तक जाएगी । दोनों बंगले एक-दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं। यहां से बारात दुल्हन के घर के लिए रवाना होगी।

Web Title: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Updates neetu Kapoor Riddhima shared post

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे