Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली तस्वीर सामने आई, वायरल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 14, 2022 07:41 PM2022-04-14T19:41:20+5:302022-04-14T19:52:05+5:30
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage: शादी का ‘मंडप’ बनाने वाले कुछ लोगों ने शाम करीब 6 बजे लौटते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि शादी समारोह संपन्न हो गया। बाद में परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि विवाह संपन्न हो गया है।
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage First Video: अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में परिणय-सूत्र में बंध गये। शादी की पहली फोटो वायरल हो रही है।
परिवार ने इस बारे में शाम तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शादी का ‘मंडप’ बनाने वाले कुछ लोगों ने शाम करीब 6 बजे लौटते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि शादी समारोह संपन्न हो गया। बाद में परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि विवाह संपन्न हो गया है। कुछ ही समय बाद अपार्टमेंट ‘वास्तु’ से रणबीर के बहनोई भरत साहनी को वहां से निकलते देखा गया।
Actors #AliaBhatt and #RanbirKapoor tied the knot in Mumbai today. #RanbirAliaWedding
— ANI (@ANI) April 14, 2022
(Pics: Alia Bhatt's Instagram account) pic.twitter.com/Ldfib3MvjX
समारोह समाप्त होने के बाद बाउंसरों को लौटने वाले मेहमानों के लिए रास्ता साफ करते भी देखा गया। बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को लड्डू और नाश्ते के पैकेट बांटे गये। अपार्टमेंट परिसर में ढोलक की आवाज भी सुनाई दी।
#WATCH | Actors Alia Bhatt and Ranbir Kapoor make their first public appearance after tying the knot in Mumbai, today. pic.twitter.com/nEfbsPDJp6
— ANI (@ANI) April 14, 2022
आलिया की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले यूसुफ इब्राहिम ने आज दिन में ‘वास्तु’ के बाहर जमा संवाददाताओं को बताया, ‘‘रणबीर और आलिया आज शाम 7 बजे के बाद तस्वीरें खिंचवाएंगे। प्रत्येक संस्थान से केवल एक कैमरामैन की अनुमति होगी।’’
अपार्टमेंट में जिन जानेमाने चेहरों को आते देखा गया उनमें रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनका परिवार, चचेरी बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर तथा चचेरे भाई आदर और अरमान जैन अपनी मां रीमा जैन के साथ दिखे।
आलिया की तरफ से उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और शाहीन को देखा गया। इसके अलावा फिल्म जगत से रणबीर-आलिया के दोस्तों में अयान मुखर्जी तथा फिल्मकार करण जौहर समारोह में आते हुए देखे गये। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी समारोह में पहुंचे।