Rana Baali announced: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली', 11 सितंबर को रिलीज, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 16:38 IST2026-01-27T16:36:58+5:302026-01-27T16:38:48+5:30

Rana Baali announced: देवरकोंडा की हालिया फिल्म गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित 'किंगडम' थी। यह एक जासूसी और एक्शन आधारित रोमांचक फिल्म थी जो जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी।

Rana Baali announced Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna reunite 19th-century epic film release theatres worldwide September 11 | Rana Baali announced: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली', 11 सितंबर को रिलीज, जानें कहानी

Rana Baali announced

HighlightsRana Baali announced: ब्रिटिश उसे 'जंगली' कहते थे। मैं इससे असहमत नहीं हूं, वह 'हमारा' अदम्य योद्धा था।Rana Baali announced: हमारे इतिहास के उस सच को सामने ला रहे हैं जिसे दफन करने की कोशिश की गयी थी।Rana Baali announced: 'गीत गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Rana Baali announced: दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म का शीर्षक 'रणबाली' रखा गया है। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में देवरकोंडा 'रणबाली' की भूमिका में नजर आएंगे जबकि मंदाना 'जयम्मा' का किरदार निभाएंगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म की पहली झलक साझा की, जिसे देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोबारा साझा किया। अभिनेता ने लिखा, "ब्रिटिश उसे 'जंगली' कहते थे। मैं इससे असहमत नहीं हूं, वह 'हमारा' अदम्य योद्धा था।

पेश है 'रणबाली'... हम हमारे इतिहास के उस सच को सामने ला रहे हैं जिसे दफन करने की कोशिश की गयी थी।" इस फिल्म के जरिए देवरकोंडा और मंदाना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों ने 'गीत गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

देवरकोंडा की हालिया फिल्म गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित 'किंगडम' थी। यह एक जासूसी और एक्शन आधारित रोमांचक फिल्म थी जो जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी। ‘रणबाली' के अलावा देवरकोंडा 'राउडी जनार्दन' में भी नजर आएंगे।

वहीं, रश्मिका मंदाना हाल ही में नवंबर में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में नजर आई थीं। राहुल रवींद्रन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने 'भूमा देवी' (भू) की भूमिका निभाई थी। वह जल्द ही शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ 'कॉकटेल 2' और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मैसा' में नजर आएंगी।

Web Title: Rana Baali announced Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna reunite 19th-century epic film release theatres worldwide September 11

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे