फिर से दूरदर्शन पर पेश की जाएगी रामायण, जानिए क्या होगा इसके प्रसारित होने का समय
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 27, 2020 09:33 AM2020-03-27T09:33:18+5:302020-03-27T09:33:18+5:30
मंत्री सूचना और प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जनता की मांग पर यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि...
कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में इन दिनों हर कोई अपने घर पर वक्त गुजार रहा है। कोरोना वायरस की चोट मनोरंजन इंडस्ट्री पर पड़ी है। कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।
ऐसे में फैंस भी फिर से वही सब देखकर बोर हो रहे हैं। फैंस घर पर बैठकर सीरियल्स भी नहीं देख पा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मांग तेजी से उठी है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर से रामायण दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में सरकार ने इस बात को मान लिया है और ऐलान किया है कि दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण दिखाई जाएगी। मंत्री सूचना और प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जनता की मांग पर यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम कल, शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल में 'रामायण' का पुन: प्रसारण शुरू कर रहे हैं, एक एपिसोड सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक, दूसरा शाम 9 बजे से रात 10 बजे तक आएगा।
Happy to announce that on public demand, we are starting retelecast of 'Ramayana' from tomorrow, Saturday March 28 in DD National, One episode in morning 9 am to 10 am, another in the evening 9 pm to 10 pm: Minister Information & Broadcasting Prakash Javadekar (file pic) pic.twitter.com/cfDm8N6ggC
— ANI (@ANI) March 27, 2020
ये खबर खुद में काफी बढ़ी है और फैंस रे लिए खुशी की बात है कि एक बार फिर से फैंस दूरदर्शन पर रामायण को देख पाएंगी। रामायण अपने जमाने का सबसे फेमस सीरियल था।
रामायण के किरदारों को उस वक्त वाकई में भगवान स्वरूप ही मानने लगे थे। वह जिस भी शहर या गांव-कस्बे में ये कलाकार जाया करते थे उन्हें भगवान सरीखा ही सम्मान दिया जाता था। ऐसे में अगर वाकई में फिर से रामायण का पेश किया जाना नई पीड़ी के लिए उत्साहजनक होगा।