जब अरुण गोविल ने पूरे परिवार के संग देखी रामायण तो यूजर्स हुए दीवाने, कहा-भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 31, 2020 10:15 AM2020-03-31T10:15:30+5:302020-03-31T10:16:06+5:30

वायरल हुई फोटो में खुद रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अपने परिवार के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं।

ramayan comeback doordarshan arun govil watching historic show | जब अरुण गोविल ने पूरे परिवार के संग देखी रामायण तो यूजर्स हुए दीवाने, कहा-भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं...

जब अरुण गोविल ने पूरे परिवार के संग देखी रामायण तो यूजर्स हुए दीवाने, कहा-भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं...

Highlightsजनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण किया गया है। रामायण का प्रसारण 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है।

जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण किया गया है। रामायण का प्रसारण 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रामानंद सागर कृत रामायण देखते हुए कई तस्वीरें वायरल हुईं। लोगों एक बार फिर से रामायण को उतना ही स्नेह दे रहे हैं, जितना पहले देते थे। इसी बीच सीरियल रामायण में राम के किरदार में निभाने वाले अरुण गोविल की भी एक तस्वीर वायरल हुई। 

वायरल हुई फोटो में खुद रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अपने परिवार के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं। जब रामायण के टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो अरुण गोविल ने कहा था कि इस बार मैं ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा।

सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है। वायरल तस्वीर में अरुण तनम्यता से रामायण देखते नजर आ रहे हैं। एक बड़े से सोफे पर उनका पूरा परिवार बैठा हुआ है और इसमें उनका पोता भी बैठा दिखाई दे रहा है। फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है और लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

एक यूजर ने लिखा- ये कमाल का दृश्य है, दूसरे ने लिखा- वाह, भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका चिखलिया का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

रामायण के बाद महाभारत की भी दूरदर्शन पर हुई वापसी

लॉकडाउन के दौरान  जनता की मांग पर दूरदर्शन शनिवार से पौराणिक धारावाहिकों “रामायण” और ‘‘महाभारत’’ का एक बार फिर से प्रसारण कर रहा है।  “रामायण” का प्रसारण डीडी नेशनल पर होगा जबकि ‘‘महाभारत’’ का प्रसारण डीडी भारती पर होगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” और बी.आर चोपड़ा निर्देशित ‘‘महाभारत” के प्रसारण की मांग की थी।

Web Title: ramayan comeback doordarshan arun govil watching historic show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे