राम चरण एस्क्वायर मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट ड्रेस्ड सूची में जगह बनाने वाले बने अभिनेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 14, 2023 04:17 PM2023-01-14T16:17:18+5:302023-01-14T16:27:36+5:30

गोल्डन ग्लोब में हिस्सा लेने वाले विश्वभर के कलाकारों को उनके परिधान को लेकर मैगजीन ने अपनी सूची बनाई थी। इसमें राम चरण इकलौते भारतीय कलाकार थे। 

Ram Charan becomes actor to feature in Esquire magazine's prestigious Best Dressed list | राम चरण एस्क्वायर मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट ड्रेस्ड सूची में जगह बनाने वाले बने अभिनेता

राम चरण एस्क्वायर मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट ड्रेस्ड सूची में जगह बनाने वाले बने अभिनेता

Highlightsराम चरण को एस्क्वायर मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट ड्रेस्ड सूची में चुना गया था।गोल्डन ग्लोब में हिस्सा लेने वाले विश्वभर के कलाकारों को उनके परिधान को लेकर मैगजीन ने अपनी सूची बनाई थी।

एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण यूएस मीडिया की सूची में बेस्ट ड्रेस्ट लिस्ट में जगह बनाया। इस दौरान राम चरण ने अपनी विनम्रता से हॉलीवुड प्रेस को चकित करने का काम किया। राम चरण को एस्क्वायर मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट ड्रेस्ड सूची के एक हिस्से के रूप में चुना गया।

गोल्डन ग्लोब में हिस्सा लेने वाले विश्वभर के कलाकारों को उनके परिधान को लेकर मैगजीन ने अपनी सूची बनाई थी। इसमें राम चरण इकलौते भारतीय कलाकार थे। 

रामचरण ने इस मौके पर भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन कपड़ो को चुना। तरुण तहलियानी के लिए यह बेहद गर्व की बात रही कि उनके शानदार और क्लासिक बंद-गला ने अभिनेता को भारतीय फैशन को एक वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। 

गोल्डन ग्लोब के रेड कार्पेट पर अक्सर लोग गाउन और टक्सीडो में नजर आ लेकिन राम और उनकी पत्नी उपासना दोनों ने रेड कार्पेट पर भारतीय परिधान पहनने के लिए चुना। गौरतलब है कि राम चरण अक्सर भारत और विदेशों में भी अपने अधिकांश सार्वजनिक कार्यक्रमों में कई तरह के भारतीय डिजाइनरों के परिधान को पहन अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Web Title: Ram Charan becomes actor to feature in Esquire magazine's prestigious Best Dressed list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे