योगी आदित्यनाथ को रामायण के 'राम' ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, कहा-संन्यासी से अच्छा राजा कोई और...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2020 02:51 PM2020-06-05T14:51:10+5:302020-06-05T15:21:02+5:30
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 48वां जन्मदिन है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में 5 जून 1972 को जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बने थे
आज यानी की 5 जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनरो हर कोई बधाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूपी के सीएम को बधाई दी है। ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि यूपी के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सभे क्षेत्रों में प्रगती की ओर आगे बढ़ रहा है। नागिरकों के जीवन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सर्वशक्तिमान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें। ऐसे में इस लिस्ट में अरुण गोविल भी शामिल हो गए हैं।
रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। अरुण गोविल काफी दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अरुण का हर एक ट्वीट छा जाता है।
अब टीवी के राम ने बहुत ही अनोखे अंदाज में योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा है कि
'सन्यासी से अच्छा राजा कोई और नहीं हो सकता' रामायण के इस कथन को चरितार्थ करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं।
अरुण गोविल का ये ट्वीट फैंस के बीच छा गया है। फैंस इस ट्वीट पर अपनी अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अरुण गोविल फिर से रामायण के प्रसारण से एक बार फिर से फैंस के बीच छाए हुए हैं। फैंस एक बार फिर से अरुण गोविल को जमकर प्यार और स्नेह दे रहे हैं।
कौन हैं योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के सामान्य से एक राजपूत परिवार में हुआ है। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ के पिता का हाल ही में देहांत हुआ है। योगी आदित्यानाथ ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। योगी आदित्यनाथ ने कॉलेज के दिनों में ही राममंदिर आंदोलन से जुड़ गए थे।
गोरखपुर से महंत अवैद्यनाथ चार बार सांसद रहे थे। उनके बाद उसी सीट से योगी आदित्यनाथ ने 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे। उसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ ली।