Video: कौन ये शख्स जिसके साथ राखी सावंत मना रही हैं जन्मदिन, कहीं पति रितेश तो नहीं?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 26, 2019 03:01 PM2019-11-26T15:01:28+5:302019-11-26T15:01:28+5:30
राखी सावंत ने अपनी शादी से लेकर हनीमून तक की फोटो अकेले की ही शेयर की थी। हाल ही में राखी ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अब एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। राखी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई वीडियो फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। राखी अपने अटपटे बयानों के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं। बीते कुछ समय से राखी अपनी शादी के कारण सुर्खियों में है। राखी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, हालांकि उनके पति को आजतक किसी ने देखा नहीं है।
der-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(9px) translateY(-18px);">
वीडियो में दिख रहा है कि राखी जन्मदिन पर अपने खास दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।। इस दौरान वो खास शख्स राखी के सामने केक लता है और उन्हें बर्थडे विश करता है। इसके बाद सारे दोस्त मिलकर राखी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। कहा जा रहा है कि ये खास इंसान राखी के पति रितेश भी हो सकते हैं। हालांकि राखी ने इससे अभी पर्दा नहीं उठाया है।