लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल ने राकेश शर्मा की बायोपिक का कहा 'ना', बनेंगे क्रांतिकारी उधम सिंह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 5, 2019 08:40 IST

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक लंबे समय से चर्चा में है. लेकिन इसका काम आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है. फिल्म के लीड रोल को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी भी स्टार को फाइनल नहीं किया गया है

Open in App

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक लंबे समय से चर्चा में है. लेकिन इसका काम आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है. फिल्म के लीड रोल को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी भी स्टार को फाइनल नहीं किया गया है. आमिर खान, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार इस फिल्म को ठुकरा चुके हैं. उनके बाद विक्की कौशल का नाम सामने आ रहा था, लेकिन उन्होंने भी राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' को ठुकराकर दूसरी बायोपिक साइन कर ली है.

इसकी शूटिंग वह अगले महीने से शुरू करने जा रहे हैं. बता दें कि राकेश शर्मा की बायोपिक का टाइटल पहले 'सैल्यूट' और फिर 'सारे जहां से अच्छा' रखा गया है. जी हां, विक्की ने जो बायोपिक साइन की है, वह मशहूर क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह की है, इसे शूजीत सरकार बनाने जा रहे हैं.

साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए ऊधम सिंह ने इस सामूहिक हत्याकांड में गोली चलाने का आदेश देने वाले माइकल ओ डायर का बरसों तक पीछा किया और 21 साल बाद 1940 में इस अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी थी. शूजीत सरकार ने कहा, ''अगर आप विक्की कौशल का अब तक का करियर देखें तो वह लगातार चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं. मैं ऊधम सिंह के किरदार के लिए ऐसे कलाकार को लेना चाह रहा था जो इस फिल्म के लिए पूरी जान लगा दे.

विक्की की परवरिश एक पंजाबी परिवार में हुई है और मेरी फिल्म की कहानी भी पंजाब की ही है. इसलिए विक्की ही इस किरदार के लिए सबसे सही हीरो रहेंगे.'' विक्की भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, ''ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं हैं. मैं शूजीत दा की फिल्मों का फैन रहा हूं. उनका कहानियां कहने का अंदाज बहुत निराला है. उनके निर्देशन में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.'' शूजीत अब फिल्म की बाकी कास्ट की तलाश में लगे हुए हैं.

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस