इस दिन रिलीज होगी स्त्री 2, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर ने अनोखे अंदाज में की फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Published: April 15, 2023 02:20 PM2023-04-15T14:20:18+5:302023-04-15T14:22:36+5:30

स्त्री का कथानक कर्नाटक के शहरी किंवदंती नाले बा (कल आओ) पर आधारित है। यह भारतीय लोक कथा पर आधारित है जिसमें एक चुड़ैल के बारे में बताया गया है जो रात में पुरुषों का अपहरण कर लेती है जब वे अकेले होते हैं और केवल उनके कपड़े पीछे छोड़ देती है।

Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor announce Stree 2 in unique style | इस दिन रिलीज होगी स्त्री 2, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर ने अनोखे अंदाज में की फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा

इस दिन रिलीज होगी स्त्री 2, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर ने अनोखे अंदाज में की फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा

Highlightsस्त्री 2018 की सुपर सफल फिल्मों में से एक थी।हॉरर-कॉमेडी फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित थी।लगभग पांच साल बाद कलाकारों ने एक अनूठी स्किट के साथ स्त्री 2 की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

मुंबई: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने एकसाथ मिलकर शनिवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' की घोषणा की। स्त्री 2018 की सुपर सफल फिल्मों में से एक थी। हॉरर-कॉमेडी फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित थी। लगभग पांच साल बाद कलाकारों ने एक अनूठी स्किट के साथ स्त्री 2 की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की स्टारकास्ट है। यह फिल्म 31 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी घोषणा जियो स्टूडियोज के इनफिनिट टुगेदर इवेंट में की गई थी। कलाकारों ने मंच संभाला और 2024 की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए एक नाटक का सहारा किया।

स्त्री का कथानक कर्नाटक के शहरी किंवदंती नाले बा (कल आओ) पर आधारित है। यह भारतीय लोक कथा पर आधारित है जिसमें एक चुड़ैल के बारे में बताया गया है जो रात में पुरुषों का अपहरण कर लेती है जब वे अकेले होते हैं और केवल उनके कपड़े पीछे छोड़ देती है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर हैं।

Web Title: Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor announce Stree 2 in unique style

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे