राजकुमार राव व पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से खरीदा ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए इसकी कीमत

By अनिल शर्मा | Published: July 30, 2022 02:43 PM2022-07-30T14:43:01+5:302022-07-30T15:07:12+5:30

पिछले साल नवंबर में राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी की थी। दोनों ने एक दशक से अधिक समय तक डेटिंग किया था।

Rajkumar Rao and Patralekha bought luxury apartment from Janhvi Kapoor know the price | राजकुमार राव व पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से खरीदा ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए इसकी कीमत

राजकुमार राव व पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से खरीदा ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए इसकी कीमत

Highlights जाह्नवी ने ये फ्लैट दिसंबर 2020 में 39 करोड़ में खरीदा थाजाह्नवी से खरीदे राजकुमार के यह अपार्टमेंट 3,456 वर्ग फीट में फैला हैराजकुमार ने करीब 43.87 करोड़ रुपए में इस ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट को खरीदा है

मुंबईः अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से जुहू में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। स्क्वायर फीट इंडिया द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, राजकुमार राव व उनकी पत्नी पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से करीब 43.87 करोड़ रुपए में यह ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। 

रिपोर्ट के अनुसार अपार्टमेंट 3,456 वर्ग फीट में फैला है जो 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर स्थित है। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपार्टमेंट के लिए 2.19 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया है। वहीं प्रति स्क्वायर फीट के लिए अभिनेता ने करीब 1.27 लाख चुकाया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है ये डील देश की सबसे महंगी डील्स में से एक है।

पैपराजी विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि जाह्नवी ने ये फ्लैट दिसंबर 2020 में खरीदा था। बताया जा रहा है कि उस वक्त जाह्नवी ने इस अपार्टमेंट को 39 करोड़ में खरीदा था। विरल के मुताबिक इस अपार्टमेंट का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता और निर्माता  आनंद पंडित द्वारा किया गया है जिसे लोटस आर्य कहा जाता है।

बता दें पिछले साल नवंबर में राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी की थी। दोनों ने एक दशक से अधिक समय तक डेटिंग किया था। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में करीबी ही शामिल हुई थे। दोनों की यह शादी न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई थी।

Web Title: Rajkumar Rao and Patralekha bought luxury apartment from Janhvi Kapoor know the price

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे