लाइव न्यूज़ :

गांधी, नेहरू और मोदी की भूमिका निभा चुके रजत ने कहा- 'किरदार की बारिकियां जानना जरूरी'

By भाषा | Updated: October 28, 2019 17:44 IST

रजत ने 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म "द मेकिंग ऑफ द महात्मा" में महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका निभाई और दो दशक से ज्यादा समय बाद इसी साल ब्लॉकबस्टर फिल्म "उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक" में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया।

Open in App

रजत कपूर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अदाकारी के अपने सफर में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाया है। रजत का मानना है कि ऐसी हस्तियों की भूमिका निभाने के लिये उनके किरदार की बारिकियों को जानना और फिर उसे जीवित करना जरूरी होता है।

रजत ने 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म "द मेकिंग ऑफ द महात्मा" में महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका निभाई और दो दशक से ज्यादा समय बाद इसी साल ब्लॉकबस्टर फिल्म "उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक" में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया। रजत इस साल "द गांधी मर्डर" में नेहरू की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन किरदारों को निभाते समय उन्होंने इन हस्तियों के मूल्यों के प्रति ईमानदारी बरतने की कोशिश की। रजत ने पीटीआई-भाषा से कहा, "ऐसी हस्तियों के मूल को खोजना महत्वपूर्ण होता है। मेकिंग ऑफ महात्मा के लिये निर्देशक गांधी की पुस्तक 'माई एक्पेरिमेंट विद ट्रुथ' के उनके अवतार को उतारना चाहते थे, जिसमें उनके भीतर के संघर्ष को आत्मसात करना महत्वपूर्ण था। मैंने उसे जेहन में रखते हुए वैसा ही किया।"

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच