पोर्नोग्राफी मामले में जमानत के बाद पहली बार पत्नी शिल्पा के साथ सार्वजनिक रूप से दिखे राज कुंद्रा, हिमाचल के मंदिर में साथ आए नजर
By अनिल शर्मा | Published: November 10, 2021 09:51 AM2021-11-10T09:51:44+5:302021-11-10T10:10:42+5:30
ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा जा सकता है
हिमाचलः अश्लील वीडियो के निर्माण और प्रसारण मामले में जमानत के बाद व्यवसायी राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा संग पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। गौरतलब है कि राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। 2 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें सितंबर में रिहा किया गया था। राज और शिल्पा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर प्रसारित हो रही हैं।
ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा जा सकता है। राज-शिल्पा पीले रंग की पोशाक पहने नजर आए। कुंद्रा सफेद पजामे के साथ पीले रंग का कुर्ता पहने हुए थे जबकि शिल्पा ने पीले रंग की सलवार-कमीज पहनी दिखीं।
मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद राज और शिल्पा हाथ में हाथ डाले मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे। उनकी यात्रा का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया था।
जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। व्यवसायी पर वयस्क वीडियो के उत्पादन और स्ट्रीमिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे।