नहीं रहीं राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

By स्वाति सिंह | Published: October 1, 2018 09:22 AM2018-10-01T09:22:36+5:302018-10-01T09:59:07+5:30

Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor passes away at 87(कृष्णा कपूर का निधन): राज कपूर की पत्‍नी कृष्‍णा राज कपूर का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor passes away at 87 | नहीं रहीं राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहीं राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

मुंबई, 1 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की पत्‍नी कृष्‍णा राज कपूर का सोमवार को निधन हो गया।  वह बीते लंबे समय से काफी बीमार चल रही थीं। अभी कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक और भी ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कृष्‍णा राज कपूर ने सोमवार सुबह अपनी अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष की थी। 

इस खबर कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर छाई है।  बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा 'पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया।  इश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे। 'बताया जा रहा है कि कई सालों से उन्हें सांस की तकलीफ थी। 


कृष्णा राज ने राज कपूर संग 1946 में शादी की थी।  वह अपने परिवार की सबसे सीनियर सदस्य थीं।  उनके 5 बच्चे हैं।  रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं।  

87 साल की उम्र होने के वावजूद वह काफी एक्टिव रहती थीं।  उन्हें कई बार फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में भी देखा गया था।  अभी हाल ही में उन्हें ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पेरिस में देखा गया था। 

इसने निधन की खबर को लेकर तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। 





 

English summary :
Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor passes away at 87: Bollywood actor Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor passed away on Monday. He was running very sick for a long time. Just a few days back, his health suddenly became even worse. After which he was admitted to the hospital. Krishna Raj Kapoor breathed his last on Monday morning. She was 87 years old.


Web Title: Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor passes away at 87

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे