Radhe Shyam:फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, क्या इस स्पेशल दिन रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'राधे-श्याम'!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 17, 2020 12:18 PM2020-10-17T12:18:04+5:302020-10-17T12:18:04+5:30
23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए तैयार हैं। इस खास मौके पर निर्माता ने 23 अक्टूबर को एक विशेष घोषणा करने के लिए तैयार हैं
प्रभास की अपकमिंग फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में एक्टर को फिल्म 'राधे श्याम' में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं, हाल ही में फिल्म में पूजा हेगड़े के लुक को प्रभास ने पेश किया था। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।
23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए तैयार हैं। इस खास मौके पर निर्माता ने 23 अक्टूबर को एक विशेष घोषणा करने के लिए तैयार हैं और इसे #BeatsOfRadheShyam का नाम दिया गया है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें विशेष अनावरण की घोषणा की गयी है। कहा जा रहा है कि 23 अक्टूबर 2021 में फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। अब इसी 23 अक्टूबर को फिल्म को मोशन पोस्टर रिलीज किया जाएगा।
मैग्नम ओपस 'राधेश्याम' यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े के जन्मदिन को चिह्नित करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म से उनका पहला लुक रिलीज़ किया था।
पूजा का पहला लुक
हाल ही में प्रभास ने पूजा का फर्स्ट लुक जारी करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रभास ने इस पोस्टर के साथ लिखा, 'हमारी प्रेरणा पूजा हेगड़े को जन्मदिन की बधाई।' फैंस को अब प्रभास के लुक का बेसब्री से इंतजार है।
इस फोटो में पूजा ऑलिव ग्रीन कलर की ड्रेस के ऊपर फ्लोरल ओवरकोट पहने दिख रही हैं और सिर पर स्कार्फ बाधे मुस्कुराती नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही प्रभास ने यह पोस्टर शेयर किया फैंस ने उन्हें बधाई देना और तारीफों भरे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
इस पहले आए फिल्म के पोस्टर को प्रभास ने भी शेयर किया था। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'ये आप सभी के लिए मेरे फैंस, उम्मीद है आपको ये पसंद आएगा।' इस फिल्म को यूवी क्रिएशन के साथ टी सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म को हिंदी तमिल, तेलुगू औऱ मलायलम में रिलीज किया जाने वाला है।