बॉक्स ऑफिस पर जारी है सलमान खान का जादू, रेस 3 ने तीन दिन में ही मचाया धमाल
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 18, 2018 10:53 AM2018-06-18T10:53:46+5:302018-06-18T11:03:45+5:30
ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
मुंबई, 18 जून: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। फैन्स और क्रिटिक्स ने इसे अच्छा रिव्यू नहीं दिया है लेकिन इसके बावजूद रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म ने अपने पहले दिन 29.17 करोड़ की कमाई की, इसी के साथ ही रेस 3 साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
And #Race3 scores a CENTURY... Crosses 💯 cr… Fourth Salman starrer to collect ₹ 100 cr mark in *3 days* [#BajrangiBhaijaan, #Sultan, #TigerZindaHai]... Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr. Total: ₹ 106.47 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2018
दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने अपने कमाई में इजाफा करते हुए 38. 16 करोड़ कमाए। तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म ने 39. 16 करोड़ की कमाई की। फ़िलहाल फिल्म ने अब तक कुल 106. 47 करोड़ की कमाई कर ली है।
बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।