Pushpa 2 Teaser Release Date: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2 द रूल' टीजर की रिलीज डेट आई सामने

By आकाश चौरसिया | Published: April 2, 2024 04:27 PM2024-04-02T16:27:16+5:302024-04-02T16:47:13+5:30

Pushpa 2 Teaser Release Date: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 द रूल के टीजर की रिलीज डेट को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए शेयर किया है।

Pushpa 2 The Rule Teaser out Allu Arjun shared it on social media | Pushpa 2 Teaser Release Date: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2 द रूल' टीजर की रिलीज डेट आई सामने

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsपुष्पा 2: द रूल के टीजर की रिलीज डेट आई सामनेइस बात की जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीअब सभी दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है

Pushpa 2 Teaser Release Date: दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के टीजर की रिलीज डेट को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए शेयर किया है। फिल्म बड़े पर्दे पर इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Pushpa 2 Teaser Release Date: दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 के टीजर की रिलीज डेट को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के जरिए शेयर किया है। फिल्म बड़े पर्दे पर इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन, फहद फासि और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित हुई है। सबसे जरुरी बात ये है कि यह साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बमपर धमाल मचाया था और दर्शकों ने खूब सराहा था। 

इस टीजर में दिख रहा है कि सिंदूर पोस्टर में चारों तरफ फैला हुआ है और उसके इर्द-गिर्द खूब सारे दीए जल रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने पांव में घुंघरू बांधकर डांस की मुद्रा में नजर आ रही हैं। इस पर फैंस का मानना है कि ये पैर अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा मुख्य किरदार के हैं।  

Web Title: Pushpa 2 The Rule Teaser out Allu Arjun shared it on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे