प्रोड्यूसर ने किया ट्वीट, लिखा-कुछ नेता हिन्दुओं को मुस्लिमों से डरा रहे हैं, तो कुछ नेता मुस्लिमों को हिन्दुओं से डरा रहे हैं!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 3, 2020 12:13 PM2020-02-03T12:13:57+5:302020-02-03T12:13:57+5:30
कमाल कई बार अपने विचार रखते हुए सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से केआरके सरकार पर निशाना साधा है।
कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रेलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।
कमाल कई बार अपने विचार रखते हुए सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से केआरके सरकार पर निशाना साधा है। केआरके का कहना है कि सरकार हिंदू मुस्लमान को आपस में डरा रही है।
कमाल ने हाल ही में ट्वीट किया है। कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं वास्तव में विश्वास नहीं कर सकता कि हमारे राजनेता इतने स्वार्थी हैं कि वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कुछ नेता हिन्दुओं को मुस्लिमों से डरा रहे हैं, तो कुछ नेता मुस्लिमों को हिन्दुओं से डरा रहे हैं! जिसकी जहां चल रही है वहीं अपनी नफ़रत की दुकान चला रहे हैं! ये असली देशद्रोही हैं!
I really can’t believe dat our politicians are so selfish dat they can do anything to win elections. कुछ नेता हिन्दुओं को मुस्लिमों से ड़रा रहे हैं, तो कुछ नेता मुस्लिमों को हिन्दुओं से डरा रहे हैं! जिसकी जहां चल रही है वहीं अपनी नफ़रत की दुकान चला रहे हैं! ये असली देशद्रोही हैं!
— KRK (@kamaalrkhan) February 3, 2020
कमाल इस तरह से बेवाकी से अपनी बात रखते रहते हैं। इस बार एक बार फिर से बिना किसी का नाम लिए उन्होंने निशाना साधा है। कमाल के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
इससे पहले कमाल ने कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुछ राजनीतिक दल #SheheBagh के शांतिपूर्ण विरोध को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश कर रहे हैं और दुर्भाग्य से मुस्लिम इसे समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उन्हें विरोध खत्म कर देना चाहिए। हमें समझना चाहिए कि पुलिस और अदालत राजनेताओं के हाथों में है।