Priyanka Nick Wedding: कैथलिक रिवाज से हुई शादी, निक की पत्नी बनीं प्र‌ियंका चोपड़ा

By जनार्दन पाण्डेय | Published: December 1, 2018 06:01 PM2018-12-01T18:01:16+5:302018-12-01T18:01:16+5:30

Priyanka Nick Wedding: दोनों की शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 29 नवंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। यह 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी। 

Priyanka Nick Wedding: Priyanka Chopra weds Nick Catholic custom | Priyanka Nick Wedding: कैथलिक रिवाज से हुई शादी, निक की पत्नी बनीं प्र‌ियंका चोपड़ा

फाइल फोटो

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी रैप सिंगर निक जोनस की शादी हो चुकी है। दोनों ने राजस्‍थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शनिवार को कैथलिक री‌ति रीवाज से शादी कर ली। अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों रविवार को इसी स्‍थान पर सात फेरे लेंगे।

उल्लेखनीय है कि दोनों की शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 29 नवंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। यह 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी। 2 दिसंबर को शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी। 

उम्मेद पैलेस के 1 किलोमीटर दूर ही रोक दी गई एंट्री

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच को राजस्‍थान के जोधपुर में शादी करेंगी। इस शादी समारोह को लेकर इस वक्त कई तरह की खबरें तैर रही हैं। इसमें एक बड़ी खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रेटी को नहीं बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इस दौरान जोधपुर पैलेस के करीब एक किलोमीटर दूर ही लोगों की एंट्री बैन कर दी जाएगी।

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रह।. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

Web Title: Priyanka Nick Wedding: Priyanka Chopra weds Nick Catholic custom

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे