प्रियंका-निक या दीपिका-रणवीर में कौन है ज्यादा अमीर, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 1, 2018 09:56 AM2018-12-01T09:56:06+5:302018-12-01T10:02:40+5:30
बॉलीवुड की दो हाई प्रोफाइल शादियों ने हर किसी को अपनी तरफ खींचा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हर किसी की जुंबा पर आजकल है।
बॉलीवुड की दो हाई प्रोफाइल शादियों ने हर किसी को अपनी तरफ खींचा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हर किसी की जुंबा पर आजकल है। दीपिका रणवीर ने जहां सात फेरों के लिए इटली को चुना तो वहीं, प्रियंका ने शाही अंदाज से भरा जोधपुर शहर चुना।
अब इतने बड़े सेलेब शादी कर रहे हैं तो सीधी सी बात है कि इनकी कमाई और संपत्ति को लेकर भी बातें फैंस के बीत होंगी। फिलहाल फैंस के बीच एक सवाल है कि आखिर इन सितारों में से किसके पास ज्यादा संपत्ति है।
प्रियंका-निक की संपत्ति
टाइम्स की खबर के मुताबिक अगर बात देसी गर्ल की करें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 28 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 200 करोड़ रुपये है। वहीं निक जोनस की करीब संपत्ति 25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 175 करोड़ रुपये है। वहीं अगर हम इन दोनों की मिलाकर पूरी संपत्ति एक साथ फिलहाल आंके तो पूरी 375 करोड़ रुपये के आसपास होती है।
दीपिका-रणवीर की संपत्ति
आजकल बॉलीवुड पर राज करने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की संपत्ति की बात करें तो ये भी किसी के कम नहीं है। दीपिका की संपत्ति करीब 11 मिलियन डॉलर और रणवीर की भी कुल संपत्ति लगभग इतनी ही है। रुपयों में बात करें तो दोनों की टोटल संपत्ति कुल 147 करोड़ रुपये के आसपास होती है। यानी कि अगर ये आंकड़े सही हैं तो प्रियंका अपने होने वाले पति निक जोनस से भी ज्यादा अमीर हैं। जबकि और दीपिका-रणवीर की पूरी संपत्ति अकेले निक जोनस की संपत्ति से कम है। प्रियंका बॉलीवुड में एक लंबे दशक से काम कर रही हैं। इसके साथ ही वह फिलहाल हॉलीवुड का भी एक एक चमकता सितारा हो गई हैं। इतना ही नहीं। निक भी हॉलीवुड के एक प्रसिद्ध पॉप सिंगर हैं।