प्रियंका चोपड़ा की सास ने किया पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

By विवेक कुमार | Published: August 29, 2018 12:14 PM2018-08-29T12:14:10+5:302018-08-29T12:18:46+5:30

प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

priyanka engagement party: Madhu chopra and nick jonas mom dance together on punjabi song | प्रियंका चोपड़ा की सास ने किया पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा की सास ने किया पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई, 29 अगस्त: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई और रोका के बंधन में बंधी है। इस रोका सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। अब निक की मां डेनिस जोनस ने इंस्टाग्राम पर सगाई पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे प्रियंका की मां संग पंजाबी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका और निक की मां एकसाथ एक ही गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इन्डियन पंजाबी गाने पर  निक की मां, मधु चोपड़ा को देखकर डांस स्टेपस फॉलो कर रही हैं। दोनों का ये वीडियो काफी क्यूट है। वहीं इस वीडियो में निक की मां इन्डियन ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। 

बता दें कि प्रियंका की शादी इस साल हो सकती है। हालांकि अभी तक शादी की डेट तय नहीं हुई है। ख़बरों की माने तो प्रियंका और निक हवाई में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।   

प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे। ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी।

आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

Web Title: priyanka engagement party: Madhu chopra and nick jonas mom dance together on punjabi song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे