बर्थडे पर रेड ड्रेस और मांग में सिंदूर भरे बेहद हॉट लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, कुछ ऐसा था देसी गर्ल का अंदाज-देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Published: July 20, 2019 03:41 PM2019-07-20T15:41:33+5:302019-07-20T15:41:33+5:30

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा अपना देसी तड़का विदेशी सरजमीं पर लगा चुकी हैं। निक के भाई की शादी में भी प्रियंका साड़ी में दिखाई दी थी। जिसमें उन्हें बेहद पसंद किया जा रहा था।

Priyanka Chopra wear Red-Sequin Birthday Dress with a Pairs Sindoor | बर्थडे पर रेड ड्रेस और मांग में सिंदूर भरे बेहद हॉट लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, कुछ ऐसा था देसी गर्ल का अंदाज-देखें तस्वीरें

बर्थडे पर रेड ड्रेस और मांग में सिंदूर भरे बेहद हॉट लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, कुछ ऐसा था देसी गर्ल का अंदाज-देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाओं और अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। दुनिया भर से करोड़ों फैंस ने उन्हें बधाई दी है। वहीं पति निक और परिवार वालों ने भी अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है। 

प्रियंका हमेशा ही कुछ यूनिक कर जाती हैं। इस बार अपने जन्मदिन पर वेसटर्न आउटफिट के साथ उनका देसी लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की कुच तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जो उनके बर्थडे की हैं। 

इन फोटोज में प्रियंका ने रेड शिमर और ब्राइट कलक की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। साथ ही मांग में सिंदूर लगा रखा है। प्रियंका के इस लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। रेड हॉट लिप्सटिक में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं प्रियंका ने सिर पर हैप्पी बर्थडे गर्ल का ताज भी पहना है। बता दें शादी के बाद प्रियंका का ये पहला जन्मदिन है।

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा अपना देसी तड़का विदेशी सरजमीं पर लगा चुकी हैं। निक के भाई की शादी में भी प्रियंका साड़ी में दिखाई दी थी। जिसमें उन्हें बेहद पसंद किया जा रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं।

Web Title: Priyanka Chopra wear Red-Sequin Birthday Dress with a Pairs Sindoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे