लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- आउटसाइडर्स होने की वजह से कई फिल्में छीन ली गई थी मुझसे, मैं बहुत रोती थी लेकिन...

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 16:17 IST

फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर कई सेलेब्रिटीज सामने आए हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई।इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि जिस तरह आउटसाइडर्स के लिए यहां एंट्री मुश्किल है, वैसे ही स्टार किड्स के लिए फैमिली के नाम को बनाए रखने का प्रेशर अलग होता है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी।

आउटसाइडर्स के लिए बॉलीवुड में एंट्री मुश्किल 

प्रियंका ने आगे कहा कि जिस तरह आउटसाइडर्स के लिए यहां एंट्री मुश्किल है, वैसे ही स्टार किड्स के लिए फैमिली के नाम को बनाए रखने का प्रेशर अलग होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि इसके लिए किसी और को रेकमेंड किया गया था। वह बहुत रोईं, लेकिन फिर उन्होंने इस सिचुएशन से खुद को निकालना सीख लिया। 

डिप्रेशन ने ली सुशांत सिंह राजपूत की जान

बता दें कि 14 जून 2020 को 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वो काफी समय से डिप्रेशन के शिकार थे। उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। मुंबई में पवन हंस शवदाह गृह में अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया तगा, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों और फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त की पहुंचे थे।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ासुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!