ब्लैक बिकनी में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज देख फैंस हो जाएंगे दीवाने
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 26, 2019 10:51 AM2019-03-26T10:51:34+5:302019-03-26T10:52:23+5:30
देसी गर्ल की हाल ही में कुछ हॉट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें वह बिकनी में नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। जिसके बाद से एक्ट्रेस अक्सर पति से साथ की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
देसी गर्ल की हाल ही में कुछ हॉट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका इन दिनों पति निक और उनके परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। जिस दौरान वह ब्लैक बिकनी में नजर आई हैं। वह इस लुक में काफी हॉट लग रही थीं। एक्ट्रेस बिकनी में पति के साथ साउथ बीच पर मस्ती करती दिखी हैं।
प्रियंका अपनी छोटी काली बिकिनी में फैंस को अपनी तरफ खींचनें में एक बार फिर से कामयाब रही हैं। इस दौरान उनके साथ निक के भाई की पत्नी सोफी भी बिकनी में दिखीं ।
ये फोटो सोमवार की बताई जा रही हैं, ऐसा पहली बार नहीं जब देसी गर्ल टू पीस में नजर आई हों। हाल ही में वह अपने हनीमून पर भी बिकनी में नजर आई थीं। प्रियंका हमेशा से ही अपने खास अंदाज के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जानी जाती हैं।
पति को करती हैं ये मैसेज
प्रियंका हाल ही में एंडी कोहेन के शो वॉच व्हाट हैपेन्स लाइव विद एंडी कोहेन के शो पर नज़र आईं थी।इस शो पर उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की और शो के 'I Do's और I Don'ts' राउंड पर हिस्सा लिया। इसी दौरान प्रियंका से होस्ट कोहेन नेएक अजीब सा सवाल किया।
होस्ट ने पूछा कि क्या वह लॉन्ग डिस्टेंस कपल के बीच सेक्सटिंग (सेक्स मेसेज) या फेसटाइम सेक्स में यकीन करती हैं? तो उन्होंने कहा कि हां क्यों नहीं? इसके बाद जब होस्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी निक जोनस को सेक्स मेसेज भेजे, तो इस पर पहले प्रियंका ने 'ना' में जवाब दिया, लेकिन तुरंत ही कहा कि एक बार मैंने कोशिश की थी।