प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं जल्द उनके घर में गूंजे किलकारी, रिवील की अपनी टू डू लिस्ट
By मेघना वर्मा | Published: September 7, 2019 12:57 PM2019-09-07T12:57:50+5:302019-09-07T12:57:50+5:30
प्रियंका ने अपने वॉडरोब से भी कई सारी चीजों का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा यूज करती हैं तो उन्होंने बताया की वो अपने सन ग्लासेस का बहुत उपयोग करती हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल अक्सर ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। बीते साल दिसंबर में निक जोनस से शादी करने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर उनके मां बनने की खबरों की अफवाह भी उड़ती रहती है। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को और हसबैंड निक जोनस को बेस्ट ड्रेस्ड पीपल ऑफ 2019 के खिताब से नवाजा गया है। जिसके बाद उन्होंने अपनी टू डू लिस्ट को सभी के सामने रखा है।
एक फैशन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी टू डू लिस्ट में अब एक घर खरीदना है और बच्चा पैदा करना प्रायॉरिटी है। उन्होंने यह बताया कि वह पति निक जोनस के साथ अब लॉस ऐंजिलिस में रहना चाहती हैं। इसीलिए अब उन्हें अपना घर खरीदना है। बता दें प्रियंका के पास पहले से ही न्यू यॉर्क और मुंबई में घर है।
हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस हो या उनकी बेबाकी से बात रखने का तरीका फैंस हर तरह से उन्हें प्यार देते हैं। देसी गर्ल ने वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सबसे बड़ी संपत्ति को लेकर खुलासा किया है।
दरअसल इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि उनकी सबसे बड़ी संपत्ति क्या है तो उन्होंने बताया की उनका मंगलसूत्र और पिता के द्वारा दी गई डायमंड की अंगूठी उनकी सबसे बड़ी संपत्तिहै। जिसे वो खुद से कभी अलग नहीं कर सकती है।
जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि वो अपवे लकी चार्म के लिए खुद के साथ क्या चीज रखती हैं तो बिना किसी देरी के उन्होंने बताया कि अपने पिता का दिया हुआ सिक्के को वो हमेशा अपने साथ रखती हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि किसी के भी ड्रेसिंग सेंस में कॉन्फिडेंस होना उन्हें बहुत पसंद है।
प्रियंका ने अपने वॉडरोब से भी कई सारी चीजों का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा यूज करती हैं तो उन्होंने बताया की वो अपने सन ग्लासेस का बहुत उपयोग करती हैं। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि एक मेन के स्टाइल में वो सबसे ज्यादा किसे एडमायर करती हैं तो उन्होंने बताया कि उनके स्मेल और उनके शूज को।
सिर्फ यही नहीं अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्होंने बहुत सारी चीजों का जवाब दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होनी है। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।